फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB: आरएसएमएसएसबी ने अपनी भर्तियों के संबंध में जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, स्क्रूटनी को लेकर दी ये हिदायत

Wed, 05 Mar 2025 02:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Notice: अगर आप भी आरएसएमएसएसबी की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं और अनुसूचित क्षेत्र से आवेदन कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक बार चुने गए क्षेत्र को बाद में बदला नहीं जा सकेगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
RSMSSB Notice - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Important Notice: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारो के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक बार चुने गए क्षेत्र को बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन-सह-परीनिरीक्षण फार्म (Scrutiny Form) भरते समय बहुत सोच-समझकर सही विकल्प का चयन करें।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

भर्ती परीक्षाओं में पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के दौरान अनुसूचित क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों को यह विकल्प दिया जाता है कि वे गैर-अनुसूचित क्षेत्र में चयन चाहते हैं या नहीं। 

कई अभ्यर्थी इस विकल्प को चुनकर गैर-अनुसूचित क्षेत्र में चयनित हो जाते हैं। लेकिन बाद में वे अपने क्षेत्र को फिर से बदलने के लिए आवेदन करने लगते हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया में दिक्कतें आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड का स्पष्ट निर्देश

बोर्ड ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि एक बार चयन के बाद क्षेत्र बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो अभ्यर्थी Scrutiny Form भरते समय गैर-अनुसूचित क्षेत्र का विकल्प चुनते हैं, उनका चयन वहीं होगा और बाद में किसी भी तरह के बदलाव का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

बदलाव की अनुमति क्यों नहीं?

यह नियम भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए लागू किया गया है। इससे चयन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी। बार-बार क्षेत्र बदलने की वजह से भर्ती प्रक्रिया में जटिलताएं बढ़ जाती हैं, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें