आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर पर संदेह है या आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
इसके लिए उम्मीदवार को उत्तर कुंजी के लिंक पर जाकर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प चुनना होगा। संबंधित प्रश्न और उसका प्रमाण अपलोड करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद आपत्ति दर्ज हो जाएगी।
अगला चरण क्या है?
उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद एमपीईएसबी फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम (Result) घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Latest Updates" या "Answer Key" सेक्शन पर क्लिक करें।
- MPESB Group 5 Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।