फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Final Result 2021: राजस्थान में 2000 से ज्यादा पदों पर पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का सरकारी रिजल्ट जारी, इस सीधे लिंक से देखें चयन सूची

Wed, 01 Dec 2021 01:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB फाइनल रिजल्ट 2021: आरएसएमएसएसबी की ओर से राजस्थान पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जो परीक्षार्थी इसमें उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट खबर में दिए गए सीधे लिंक से देख सकते हैं।
विज्ञापन
RSMSSB फाइनल रिजल्ट 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बहुप्रतीक्षित राजस्थान पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया है। आरएसएमएसएसबी की ओर से राजस्थान पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) के द्वारा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम और शेष रिक्तियों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची rsmssb.rajasthan.gov.in पर मंगलवार, 30 नवंबर को जारी की गई थी। राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की इस भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयन सूची और अपना परिणाम देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए अंतिम परिणाम और शेष रिक्तियों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए सीधे लिंक भी खबर में दिए गए हैं।

लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के कुल 2177 रिक्त पद भरे जाएंगे

इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल लैब टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर के कुल 2,177 रिक्त पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 12 अगस्त, 2021 को जारी किए गए थे। वहीं, इस वैकेंसी के लिए आवेदन कोरोना महामारी के दौर में 18 जून, 2020 से शुरू हो गए थे। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई, 2020 तक चली थी। इस भर्ती के लिए राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल से पंजीकृत 12वीं पास और लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर का डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

कितने पदों पर हो रही राजस्थान पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती?

लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर पदों पर कुल 2,177 रिक्तियां राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा पैरामेडिकल विज्ञापन संख्या 02/2020 के अनुसार भरी जाएंगी। इनमें से लैब टेक्नीशियन के लिए कुल 1,119 और सहायक रेडियोग्राफर के लिए 1,058 रिक्तियां हैं।

राजस्थान RSMSSB फाइनल रिजल्ट 2021 कैसे करें चेक?

चरण 1: ऊपर बताए गए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।
चरण 3: यहां 'पैरामेडिकल (लैब तकनीशियन) 2020: अंत में चयनित उम्मीदवारों की सूची' या 'पैरामेडिकल (सहायक रेडियोग्राफर) 2020: अंत में चयनित उम्मीदवारों की सूची' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 5: पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांचें।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें और आगे के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।

विज्ञापन

डायरेक्ट लिंक से देखें राजस्थान पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती की चयन सूची

लैब तकनीशियन परिणाम का सीधा लिंक : Paramedical Lab Technician 2020
सहायक रेडियोग्राफर परिणाम का सीधा लिंक : Paramedical Asst Radiographer 2020

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें