फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB CHO Admit Card 2023: राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sun, 12 Feb 2023 03:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB CHO Recruitment 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकालीं थीं। जिसके लिए कल एडमिट कार्ड जारी होगा।
विज्ञापन
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan CHO Admit Card 2023:  राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 2022 के पद के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके लिए कल यानी 13 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

 

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकालीं थीं। 

 

इन पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से अब भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, 19 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। आरएसएमएसएसबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।

बता दें कि उम्मीदवारों के लिए आठ नवंबर, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर, 2022 तक थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 3,531 रिक्तियों को भरना है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने राज्य स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती में चयन के पात्र हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें।
  • अब उम्मीदवार का RSMSSB CHO प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें