फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Home Guard Recruitment 2023: होमगार्ड के पदों पर भर्ती आवेदन की बढ़ी आखिरी तारीख, यह है आखिरी तारीख

Sun, 12 Feb 2023 11:33 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Home Guard Vacancy 2023:  राजस्थान होम गार्ड्स की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे कई उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा।
 
विज्ञापन
home gaurd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Home Guard Recruitment 2023: राजस्थान में होम गार्ड्स की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।  जिसका फायदा उन उम्मीदवारों को मिलेगा, जिन्होंने अभी राजस्थान राज्य में होम गार्ड विभाग के तहत कुल 3842 पदों के लिए आवेदन न किया हो। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों home.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन

 राजस्थान में होम गार्ड विभाग में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। राजस्थान होमगार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2023 तक थी। जिसे अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2023 तक कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले राजस्थान होमगार्ड आवेदन जमा करें।

शैक्षिक योग्यता आयु-सीमा

होमगार्ड के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 8वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन जमा करने के बाद उन्हें चयन के कई  राउंड पास करने होंगे। बात अगर आवेदकों की आयु सीमा की करें तो इसके लिए आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित है।  उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 250 रुपये होगी। जबकि एससी, ईडब्ल्यू,एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी

शारीरिक मानदंड

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।
छाती सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य 81 फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए।
वजन केवल महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम 47.5 किग्रा. होना चाहिए। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएसओ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपनी एसएसओ आईडी बनाएं।
  • अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
  • डिटेल्स भरें और अपना आवेदन जमा कर दें।
  • अपने फाइनल आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें