आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा के बारे में
आरएसएमएसएसबी ने 25 सितंबर से 28 सितंबर, 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सामान्य पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) परीक्षा आयोजित की। उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो 26 नवंबर, 2024 को खोली गई। उम्मीदवार 28 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते थे। आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक पूर्ण की गई थी।
RSMSSB CET Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
जो अभ्यर्थी अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- होम पेज पर RSMSSB CET ग्रेजुएट लेवल 2024 परिणाम देखने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें
- योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ एक पीडीएफ खुलता है
- रोल नंबर और अन्य विवरण सत्यापित करें
- पीडीएफ को सेव कर लें और भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
जो भी अभ्यर्थी अपना प्राप्तांक प्राप्त करना चाहते हैं वे SSO ID से लॉग इन करके इसे चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते अगर आपको नतीजे चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो आप PDF को ओपन करने के बाद उसमें ctrl+f दबाएं। अब सर्च बार में आप अपना रोल नंबर दर्ज करें। इससे आप अपने नतीजे तक सीधे पहुंच जाएंगे।