राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड की ओर से शनिवार, 18 जून, 2022 को बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा आयोजित की थी और योग्य उम्मीदवारों को 17 अक्तूबर, 2022 से एक नवंबर, 2022 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था।
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 9862 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। इनमें से केवल 5847 अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। बोर्ड ने अपने रिजल्ट नोटिस में कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।
RSMSSB Basic Computer Instructor Result डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समाचार अधिसूचना पर जाएं।
-
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
आरएसएमएसएसबी के बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें।