Staff Selection Commission Junior Engineer Exam Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) भर्ती परीक्षा (पेपर- I)-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न अदालती मामलों के कारण 22 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर, परिणाम टैब – जूनियर इंजीनियर या जेई पर क्लिक करें।
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।