APRO 2021 Important dates : ये हैं एपीआरओ भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें -
- कब से शुरू हो रहा है पंजीकरण - 2 दिसंबर 2021
- कब तक कर सकते हैं आवेदन - 31 दिसंबर 2021
- कब होगी परीक्षा - 13 फरवरी 2022
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन -
स्टेप 1 - आरएसएमएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट
rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - 'नए अनुभाग' पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इसके बाद उम्मीदवार को सहायक जनसंपर्क अधिकारी की अधिसूचना मिल जाएगी। इस पर लिंक उपलब्ध होगा 'ऑनलाइन आवेदन'। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इसमें सभी जानकारियाां अच्छी तरीके से भरें और अपनी आरएसएमएसएसबी एपीआरओ का आवेदन पत्र जमा कर दें।
स्टेप 5 - इसके बाद अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
क्या है योग्यता -
एपीआरओ 2021 की पात्रता के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच 1 जनवरी 2022 की तिथि तक होनी चाहिए। उनके पास स्नातक की पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री, डिप्लोमा होना चाहिए। उन्हें देवनागरी में लिखना आना चाहिए। राजस्थान की संस्कृति की समझ वालों के लिए बढ़त मिलेगी। योग्य उम्मीदवारों को उनकी लिखित परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
क्या है आवेदन शुल्क -
एपीआरओ 2021 के लिए जनरल श्रेणी व ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। वहीं पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क है।