RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2021:आरएसएमएसएसबी यानी राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से 23 नवंबर को राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परिणाम 2021 जारी कर दिया गया है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवार जारी किए गए के नतीजों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक भी यहां दिया गया है। प्राधिकारी की तरफ से मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन राउंड के लिए रोल नंबर दिए गए हैं।
RSMSSB ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को सुबह 10 से 12 बजे के दौरान आयोजित की थी। कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए 2002 पदों पर गैर आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए और 252 आदिवासी उप योजना (TSP) के लिए शुरू हुई थी। कृषि पर्यवेक्षक की 882 पदों पर सबसे पहले 16 मार्च से 17 मार्च, 2021 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि, 08 जुलाई से 22 जुलाई, 2021 के दौरान 1,372 अतिरिक्त पदों पर फिर से भर्ती प्रक्रिया नियुक्तियों के लिए खोली गई थीं।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार होगी। जिसके बाद उन्हें पर्सनल इंटरव्यू भी देना होगा और साथ ही अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा।
कैसे चेक करें RSMSSB के कृषि पर्यवेक्षक 2021 के नतीजे