आरक्षण का लाभ नियमानुसार मिलेगा
RRVUNL भर्ती 2026 में एससी, एसटी, बीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग), TSP, सहरिया वर्ग, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवारों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और कार्यरत कर्मचारियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण और अन्य छूट का लाभ दिया जाएगा। आरक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।
भर्ती से जुड़े अपडेट वेबसाइट पर होंगे जारी
भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जुलाई 2026 के दूसरे पखवाड़े में जारी की जाएगी। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
RRVUNL Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
- RRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment 2026 या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण (Registration) करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें।