कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 141 रुपए, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए 41 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
तीन चरणों में होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले शॉर्टलिस्टिंग के जरिए योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।
ऐसे करें आवेदन
- पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- संबंधित अपरेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फाइनल सब्मिट करें और आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।