RRC NCR Recruitment 2022 का विवरण
आवश्यक योग्यता
आरआरसी एनसीआर भर्ती 2022 के माध्यम से ट्रेड अपरेंटिस नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10+ 2 परीक्षा प्रणाली के तहत एसएससी / कक्षा 10 / मैट्रिक पास होना चाहिए और आरआरसी में विस्तृत रूप से अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
आयु सीमा मानदंड
आरआरसी उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2022 के माध्यम से ट्रेड अपरेंटिस नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक अगस्त, 2022 को 15 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेनी चाहिए और वे 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RRC NCR Recruitment चयन और वेतनमान
आरआरसी एनसीआर अपरेंटिस भर्ती 2022 के माध्यम से आरआरसी एनसीआर ट्रेड अपरेंटिस जॉब्स 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। ट्रेड अपरेंटिस नौकरियों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को आरआरसी एनसीआर अपरेंटिस प्रशिक्षुता मानदंडों के अनुसार मासिक वजीफे का भुगतान किया जाएगा।
Railway Jobs 2022: आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आरआरसी उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ट्रेड अपरेंटिस जॉब्स के लिए आवेदन शुल्क (जनरल / ओबीसी) के रूप में 100 रुपये की निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों आरआरसी एनसीआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर 01 अगस्त, 2022 को रात्रि 11:59 बजे से पहले तक ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर लेनी चाहिए।