10वीं पास करें आवेदन
आवेदकों को 16 सितंबर 2025 तक निर्धारित योग्यता पूरी कर लेनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इसके अलावा, तकनीकी योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की शर्तें
उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) के एक्ट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार की आयु 16 सितंबर 2025 तक कम से कम 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों और विशेष परिस्थितियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी गई है। एससी/एसटी आवेदकों को 5 वर्ष और ओबीसी आवेदकों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) के लिए 10 वर्ष की छूट लागू है। इसके अलावा, भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को उनकी सेवा की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 वर्ष और कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी करने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते वे पहले से किसी सरकारी सेवा में शामिल न हों।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के अनुसार, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर और महिला आवेदकों के लिए कोई शुल्क नहीं है, जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैसे होगा चयन?
RRC NCR में अप्रेंटिस का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची बनाने के लिए उम्मीदवार के मैट्रिक में 50% से अधिक अंक और ITI परीक्षा के अंक का औसत लिया जाएगा। दोनों का समान महत्व होगा। दस्तावेज/प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों के 1.5 गुना तक बुलाया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो पहले मैट्रिक पास करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं होगा।
अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी और इसे यूनिट, ट्रेड और समुदाय के हिसाब से बांटा जाएगा। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज डाक से भेजने की जरूरत नहीं है, सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।