इन दिन जारी होगा प्रवेश पत्र
सीधी भर्ती की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का नाम बोर्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी करेगा। वहीं, अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को परीक्षा से 3 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड समय रहते यह जानकारी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा 2023 पास करने वाले छात्रों का वेतन बैंड 5200-20200 रुपये होगा। नए वेतनमान में उन्हें पे मैट्रिक्स 25,500-81,100 रुपये के तहत 2400 रुपये ग्रेड पे मिलेगा।