फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician Recruitment: रेलवे में 6238 टेक्नीशियन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, तुरंत करें पंजीकरण

Wed, 06 Aug 2025 11:57 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Recruitment 2025: आरआरबी रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III के 6238 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 07 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
विज्ञापन
RRB Technician Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Application Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी, जिसको बढ़ा दिया गया था। 

RRB Technician Recruitment 2025: संशोधित समय-सीमा तालिका

प्रक्रिया संशोधित तिथि
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 09-08-2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन पत्र में संशोधन (संशोधन शुल्क भुगतान सहित) की तिथियां 10-08-2025 से 19-08-2025 तक
पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा स्क्राइब विवरण अपलोड करने की तिथियां 20-08-2025 से 24-08-2025 तक

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): 183 पद (लेवल-5)
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: 6055 पद (लेवल-2)

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I का पद अपेक्षाकृत उच्च स्तर का है, जबकि ग्रेड-III पद अधिक संख्या में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम पैटर्न

टेक्नीशियन ग्रेड-I CBT परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20 और बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40%, OBC/SC को 30% और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 25% अंक प्राप्त करने होंगे।

चयन प्रक्रिया

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, इसके बाद मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटा जाएगा। 

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिनमें से 400 रुपये की राशि सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद रिफंड कर दी जाएगी। वहीं, एससी,एसटी, महिला, ईबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है, जिसे सीबीटी-1 में भाग लेने पर पूरा वापस किया जाएगा। उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर www.rrbapply.gov.in पर क्लिक करें।
  • "New Registration" पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, वांछित पद और आरआरबी बोर्ड का चयन करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें