फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician Grade 3 Result: आरआरबी ग्रेड-III का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ

Sat, 30 May 2026 12:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Grade 3 Result 2026: आरआरबी ने तकनीशियन ग्रेड-3 भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician Grade 3 Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-3 भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम के साथ-साथ मेरिट लिस्ट पीडीएफ, जोन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स और चयनित उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी जारी किए हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती परीक्षा सीईएन 02/2025 के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा 6 मार्च, 9 मार्च और 10 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।

6,055 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में कुल 6,055 टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों को भरा जाएगा।

इन पदों में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वर्कशॉप, कैरिज एंड वैगन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और अन्य मेंटेनेंस से जुड़े तकनीकी ट्रेड शामिल हैं।

स्कोरकार्ड में उपलब्ध होगी ये जानकारी

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि, संबंधित आरआरबी जोन, आवेदन किया गया पद, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, प्रोपोर्शनल स्कोर, क्वालिफाइंग स्टेटस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पात्रता और श्रेणी संबंधी विवरण दर्ज होंगे।

अगले चरण में होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरण में बुलाया जाएगा। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही डीवी और मेडिकल टेस्ट की तारीखों से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट पीडीएफ

  • उम्मीदवार सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'Technician Grade III Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं और यह जांच सकते हैं कि उनका चयन हुआ है या नहीं।
  • भविष्य के उपयोग के लिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें