फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician 2025: आरआरबी तकनीशियन भर्ती का आवेदन स्टेटस जारी, ऐसे जानें आपका फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं

Mon, 08 Dec 2025 01:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। इससे यह जानकारी मिलती है कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Technician 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती CEN 02/2025 के लिए उम्मीदवारों के आवेदन की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) ऑनलाइन देख सकते हैं। 

विज्ञापन

तीन श्रेणियों के तहत हुई जांच

जिन आवेदनों की जांच की गई है, उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है -
  • Provisionally Accepted
  • Conditionally Accepted
  • Rejected
स्थिति की जांच के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृति केवल अस्थायी (Provisional) है, और किसी भी स्तर पर जानकारी असत्य या दस्तावेज त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

यह भर्ती रेलवे मंत्रालय के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और विभिन्न टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर कुल 6,238 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। आवेदन की जांच के दौरान पात्रता मानकों, दस्तावेजों और जानकारी की शुद्धता का मिलान किया गया है।

स्टेटस कैसे देखें?

आवेदन स्टेटस जांचने का लिंक 8 दिसंबर 2025 से सक्रिय है। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकार या सशर्त स्वीकार हुआ है, उन्हें SMS/ईमेल के माध्यम से सूचना भी भेज दी गई है। आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अफवाहों और अनौपचारिक स्रोतों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।

महत्वपूर्ण निर्देश

बोर्ड ने कहा है कि जांच प्रक्रिया में पूर्ण सावधानी बरती गई है, फिर भी त्रुटियों को ठीक करने का अधिकार आरआरबी के पास सुरक्षित है। जिनका आवेदन स्वीकार हुआ है, वे सुनिश्चित करें कि भविष्य में दिखाए जाने वाले सभी प्रमाणपत्र सही हों। किसी भी प्रकार की हेराफेरी, गलत जानकारी या धोखाधड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।

हेल्पडेस्क से सहायता

किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं-
  • फोन: 9592-001-188 / 0172-565-3333
  • ईमेल: rrb.help@csc.gov.in
हेल्पडेस्क सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। साथ ही, आरआरबी ने दोहराया कि चयन पूर्णतः मेरिट-आधारित और कंप्यूटरीकृत प्रणाली से होगा। दलालों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

आवेदन स्टेटस देखने के चरण

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN 02/2025 Technician Application Status लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्टेटस देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें