योग्यता और पदों का विवरण
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में शानदार मौका उपलब्ध है।
- कुल पदों की संख्या: 1733 (पुरुष और महिला दोनों पात्र)
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 18 से 25 वर्ष। आरक्षित वर्ग को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में रियायत मिलेगी।
- वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
शुल्क भुगतान व करेक्शन की सुविधा
भले ही आवेदन भरने की तारीख आज पूरी हो रही है, मगर आयोग ने कुछ प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त समय दिया है -
- एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 दिसंबर 2025 (रात 12 बजे तक)
- फोटो-सिग्नेचर अपलोड व आवेदन प्रिंट निकालने की समय सीमा: 10 दिसंबर 2025 तक
- करेक्शन विंडो: 11 से 13 दिसंबर 2025 के बीच फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को चयन के लिए कई चरणों से गुजरना होगा -
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मापन परीक्षण (PMT)
- चिकित्सा जांच (Medical Test)
उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि वेबसाइट संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in ओपन करें।
- “Online Application for JKCE-2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ (फोटो/सिग्नेचर) अपलोड करें।
- अंत में एप्लीकेशन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।