फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: 1.15 करोड़ में महज इतने ही अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा में किया जाएगा पास, जानें कब तक हो सकती है परीक्षा

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी लंबे से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी लंबे समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने अभ्यर्थियों की इस मांग पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि रेलवे ने मार्च 2019 में ही ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे और उस समय इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन, रेलवे ने ढाई साल से अधिक का समय हो जाने के बाद भी अभी तक परीक्षा की तारीखों का एलान नहीं किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल आंदोलन कर रहे हैं और रेलवे से परीक्षा की तारीखों को लेकर जानकारी मांग रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं। 

परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट

अभ्यर्थियों द्वारा लगातार डिजिटल आंदोलन चलाये जाने का भी रेलवे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा है और रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई घोषणा नहीं कि है। इसी बीच यह खबर भी सामने आ रह है कि रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा से पहले NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित कर सकती है। अगर रेलवे ऐसा करती है तो ग्रुप D परीक्षा में और भी देर हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए, अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

पहले चरण की परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल घोषित

आगे पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें