भारतीय रेलवे में ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार का मौका मिलने वाला है। रेलवे द्वारा आवेदन में सुधार के लिए लिंक एक्टिव किये जाने का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फोटो और सिग्नेचर में बदलाव करने का मौका देने का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का आवेदन गलत फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की वजह से रद्द हो गया था, इसके बाद ये अभ्यर्थी रेलवे से काफी समय से इसमें सुधार करने के लिए एक और मौका देने की मांग कर रहे थे। रेलवे ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE RRB Group D Mock Test - Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।
4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन हुआ था रद्द :
ग्रुप D भर्ती के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन, बाद में RRC ने 5.11 लाख छात्रों का आवेदन यह कह कर निरस्त कर दिया कि उनका फोटो या सिग्नेचर इनवैलिड है। हालांकि, बाद में रेलवे ने अभ्यर्थियों को इसमें सुधार के लिए एक मौका दिया, लेकिन RRC ने इस बार सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थियों का आवेदन मंजूर किया और लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया। इन्हीं 4.5 लाख अभ्यर्थियों की मांग पर रेलवे फिर से फोटो सिग्नेचर में बदलाव करने का लिंक एक्टिव करने जा रही है। रेलवे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही फोटो और सिग्नेचर एडिट करने का लिंक अपने वेबसाइट पर जारी करेगी।
परीक्षा को लेकर क्या है अपडेट :
रेलवे द्वारा अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने का मौका देने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे अब जल्द ही परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही कि रेलवे अब इसकी परीक्षा अगले साल की शुरुआत में आयोजित कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नही जारी की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।