फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Exam 2021 : ग्रुप D भर्ती के लिए रेलवे कई फेज में करवा सकता है परीक्षा, जाने पहले फेज के लिए कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

सार

अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा का आयोजन अलग अलग फेज में कर सकता है। ग्रुप D की 1.03 लाख भर्तियों के लिए रेलवे ने 2019 में आवेदन मांगे थे और इसके लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ग्रुप D के 1.03 लाख पदों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से अभी तक इसकी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। RRC ने ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों के लिए मार्च 2019 में ही  आवेदन मांगे थे और उस समय इस भर्ती के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या भी रेलवे के लिए मुसीबत है, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से ज्यादा लोगों का भीड़ एक जगह लगाया नहीं जा सकता है। हालांकि यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे NTPC भर्ती परीक्षा के तरह ग्रुप D की भी इस भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न चरणों मे परीक्षा का आयोजन करवा सकता है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

NTPC की तरह विभिन्न चरणों मे हो सकता है परीक्षा का आयोजन :

रेलवे ने कोरोना महामारी के इस दौर में ही NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया है और इसमें तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। NTPC भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि रेलवे जल्द ही ग्रुप D के पदों के लिए भी परीक्षा करवा सकता है। हालांकि NTPC की परीक्षा रेलवे ने 7 चरणों मे करवाई है, इसलिए यह कहा जा सकता है कि ग्रुप D भर्ती परीक्षा का भी आयोजन रेलवे 6 से 7 चरणों मे करवा सकता है।

कब तक जारी हो सकते हैं पहले फेज के एडमिट कार्ड : 

रेलवे NTPC भर्ती परीक्षाओं के खत्म होने के बाद ग्रुप D के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। गौरतलब है कि NTPC भर्ती के लिए सातवें और आखिरी चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है और यह 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी। रेलवे NTPC भर्ती परीक्षा के खत्म होने के बाद अगस्त में ग्रुप D भर्ती के पहले फेज की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आपका भी सपना सरकारी करने का है और आप इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, यूपी SI, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा हैं। इन क्लासेज से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें