फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Exam 2021 : ग्रुप D भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 17 तरह के पोस्ट्स पर किया जा सकता है नियुक्त, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।  1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसकी परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन, ढाई साल बीत जाने के बाद भी कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। हालांकि, अब कोरोना महामारी की स्थिति सुधर रही है, तो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित करवाये जाने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी अपनी मांगों को सही जगह पहुँचाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया ऐप्स के जरिये डिजिटल आंदोलन चला रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी :

ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस हिसाब से इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का बेसिक वेतन 18000 रुपये होगा। इस बेसिक वेतन के आधार पर ही अन्य भत्तों का भी निर्धारण किया जाएगा। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता, ओवरटाइम भत्ता तथा अन्य कई भत्तों का लाभ मिलता है।

सफल होने पर 17 तरह के पोस्ट्स पर किया जा सकता है नियुक्त:

आगे पढ़ें

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें