फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Recruitment 2021 : इस बार की PO भर्ती में 11 में से सिर्फ 8 बैंक ले रहे हैं हिस्सा, जानिए पिछली भर्ती की अपेक्षा इस बार कितनी कम हो गई है रिक्त पदों की संख्या

सार

IBPS ने PO/MT के कुल 4135 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ibps po
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग सेक्टर में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर गई। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के 4135 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये IBPS कुल 8 बैंकों में PO/MT के पदों पर भर्त्तिया करेगी। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं और वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now से जुड़ सकते हैं।

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

इन पदों ओर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य होंगे। साथ ही अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2021 से की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यताओं से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख लेना चाहिए।

किन बैंकों में निकली है भर्ती :

IBPS के द्वारा इस वक्त कुल 11 बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाती हैं। हालांकि, वर्तमान भर्ती में 11 में से सिर्फ 8 बैंक ही हिस्सा ले रहे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये बैंक ऑफ इंडिया में 588, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 400, पंजाब एंड सिंध बैंक में 427, यूको बैंक में 440, केनरा बैंक में 650, इंडियन ओवरसीज बैंक में 98 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 912 पदों पर भर्तियां की जानी है। 

पिछली भर्ती की अपेक्षा कम हो गई है रिक्त पदों की संख्या :

इस भर्ती के जरिए IBPS, PO और MT के कुल 4135 पदों पर भर्तियां करने वाला है। हालांकि, इस बार की भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की अपेक्षा कम हो गई है। दरअसल पिछली भर्ती में फाइनल रिजल्ट के बाद कुल 4799 पदों पर भर्तियां की गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो इस बार की भर्ती में पिछली भर्ती से कुल 650 पद कम हैं।

कैसे करें तैयारी :

किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स, फ्री करेंट-अफेयर्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें