क्या आपने भी रेलवे द्वारा आयोजित ग्रुप-डी एग्जाम के लिए आवेदन किया था तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इससे जुड़ी बेहद ही अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं जोकि लाखों युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आरआरबी ने पहले ऐलान कर दिया है कि परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी को लेकर समय पर समय पर उम्मीदवारों को आगाह किया जाएगा। ऐसे में छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी स्टूडेंट्स हैं और जल्द ही आपको किसी प्रतियोगी एग्जाम में शामिल होना है तो ऐसे सभी छात्र अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं।
कितने युवाओं को है एग्जाम का इंतजार
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D के इन पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 के शुरुआत में ही ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके मुताबिक ग्रुप D के लिए एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इतने बड़े रिक्तियों की लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। इन एक लाख से अधिक पदों के लिए होने वाले परीक्षा के लिए छात्रों में भी गज़ब का जोश था और तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। RRB ने पहले ग्रुप डी परीक्षा को अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित करने की बात कही थी, पर कोरोना के वैश्विक संक्रमण के फैलने के कारण इन परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ा दी गयी थी।
क्या है RRB Group D परीक्षा का लेटेस्ट अपडेट