फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NPCIL Recruitment 2021: आईटीआई पास उम्मीदवारों के पास है सबसे सुनहरा अवसर, कई ट्रेडों में हो रही हैं भर्तियां, ऐसे जानें पूरी जानकारी

सार

इन दिनों न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी है जिसमें आवेदन कर अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी का सपना साकार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
npcil - फोटो : npcil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों का सपना जल्द ही साकार हो सकता है। आपको बता दें कि इन दिनों न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी (NPCIL) ने स्किल्ड उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है जिसके तहत ट्रेड अप्रेंटिस (Trade Apprentice) के 107 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है जोकि 13 सितंबर तक जारी रहेगी। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की ककरना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं। 

किन-किन ट्रेडों में मांगे जा रहे हैं आवेदन 

आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

आवेदन करते समय रखें ध्यान 

आवदेक ध्यान दें कि आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी पाए जाने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इसलिए अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। 

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 

आवेदक की उम्र दिनांक 13 सितंबर 2021 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए साथ ही 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के वेब पोर्टल पर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। इसके माध्यम से संबंधित ट्रेड के लिए आवेदन करना होगा। 

परीक्षाओं की करें पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें