फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Exams 2024: आरपीएफ एसआई, जेई और तकनीशियन भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी; नोट करें नई तिथियां

Thu, 21 Nov 2024 05:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB RPF SI, Technicican Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ एसआई, जेई और तकनीशियन सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित किया है। पंजीकृत उम्मीदवार यहां परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB RPFI SI Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई), जूनियर इंजीनियर (जेई) और तकनीशियन सहित विभिन्न पदों के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। यह संशोधित कार्यक्रम CEN 01/2024 (RPF SI), CEN 03/2024 (JE और अन्य) और CEN 02/2024 (तकनीशियन) पर लागू होता है। जिन भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें संशोधित तिथियां

  • आरपीएफ एसआई, जेई, तकनीशियन और अन्य के लिए आरआरबी ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, जोकि निम्न प्रकार है:
  • आरपीएफ एसआई परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
  • जेई और अन्य (सीईएन 03/2024) के लिए परीक्षाएं 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024 (संभावित सीबीटी-1) को आयोजित की जाएंगी।
  • तकनीशियन परीक्षाएं (CEN 02/2024) 19 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2024 तक कई दिनों में आयोजित की जाएंगी।
अन्य भर्ती श्रेणियों के लिए तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी।
 
भर्ती का नाम परीक्षा की संभावित तिथियां
आरपीएफ एसआई 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024
जेई और अन्य (सीईएन 03/2024) 16, 17 और 18 दिसंबर, 2024
तकनीशियन परीक्षाएं (CEN 02/2024) 19 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2024


 
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा शहर, तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए) डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
  • ई-कॉल लेटर परीक्षा शहर और तिथि सूचना लिंक में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ आधार कार्ड अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अभी तक लिंक नहीं किया है, उन्हें rrbapply.gov.in. पर ऐसा करने की सलाह दी जाती है।
  • भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर बने रहें। जानकारी के लिए असत्यापित स्रोतों पर भरोसा करने से बचें।

गौरतलब है कि यह संशोधित कार्यक्रम अस्थायी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें