चयन प्रक्रिया
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड, सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक श्रेणी से कुल रिक्तियों के 10 गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
इस तरह से दें मॉक टेस्ट
- सभी क्षेत्रों की आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड वेबसाइटों rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती से संबंधित "CBT के लिए मॉक टेस्ट" शीर्षक वाला अनुभाग देखें।
- मॉक टेस्ट पोर्टल पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के बाद, मॉक टेस्ट देना शुरू कर दें।