अभ्यास है जरूरी
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझकर तैयारी करने पर जोर दें। इससे आप महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) है। परीक्षा में 35 प्रश्न सामान्य अंकगणित से और 35 प्रश्न रीजनिंग से होगें। थोड़ा-सा अभ्यास करके इनके प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता है। इसके अलावा 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान से भी पूछे जाएंगे।
आसान से कठिन की ओर
इस परीक्षा में 90 मिनट में कुल 120 प्रश्न हल करने होंगे। इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए एक मिनट से भी कम समय मिलेगा। चूंकि, सीबीटी परीक्षा समयबद्ध होती है, इसलिए प्रश्नों का अभ्यास समय-आधारित वातावरण में करना उचित होगा। जटिल और कठिन प्रश्नों पर समय बर्बाद करने के बजाय उन्हें छोड़कर अगले प्रश्न की ओर बढ़ जाना ज्यादा उचित होगा। पहले आसान सवालों के जवाब दें। उसके बाद कठिन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।