कब होगी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की लिखित तारीखों का एलान जल्द हो जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सिटी इंटीमेशन स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होंगे।
RPF कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया
पहले चरण में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में सीबीटी अंकों के आधार पर 10 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। तीसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।