फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB पैरामेडिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड का है इंतजार, जान लें जरूरी तिथि

Sun, 14 Jul 2019 04:21 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) पैरामेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।  आपको बता दें कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 19, 20 और 21 जुलाई, 2019 को आयोजित की जाएगी। व्यक्तिगत अनुसूची के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा। कुल 1937 रिक्तियों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न :

परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है की इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

आरआरबी द्वारा उम्मीदवारों के लिए एक मॉक टेस्ट लिंक भी सक्रिय किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से परिचित होने में मदद करेगा। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख और शहर के विवरण की जानकारी के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


RRB Paramedical Exam ऐसे चेक करें परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी-

चरण 1: नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2: नए पृष्ठ पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 3: लॉग-इन के बाद आप स्क्रीन पर परीक्षा की तारीख और शहर देख सकेंगे।
चरण 4: उसके बाद दी गई परीक्षा की तिथि और शहर के जानकारी का पत्र डाउनलोड करें। एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चरण 5: एससी / एसटी उम्मीदवार परीक्षा जानकारी के साथ अपने यात्रा पास डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा तिथि और शहर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें