फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Recruitment: रेलवे की इन परीक्षाओं की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 04 Jul 2019 02:30 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पारामेडिकल, स्टाफ नर्स और विभिन्न पदों के लिए परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। आरआरबी ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल और ई-कॉल लेटर्स डाउनलोड करने की तारीखों के बारे में बताया है। नोटिस आरआरबी के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आरआरबी पारामेडिकल, स्टाफ नर्स और विभिन्न पदों की भर्ती 2019 की कंप्यूटर-आधारित (सीबीटी) परीक्षा 19 जुलाई, 20 जुलाई और 21 जुलाई, 2019 को आयोजित होने वाली है। आरआरबी द्वारा 1937 पदों पर होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किये जाएंगे। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल और ई-मेल आईडी के माध्यम से इस संबंध में सूचित भी किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा आरआरबी उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी शानिवार, 9 जुलाई से ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। अभ्यर्थी ट्रैवल पास भी 9 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी पारामेडिकल, स्टाफ नर्स और विभिन्न पदों की भर्ती 2019 के लिए सीबीटी मॉक टेस्ट लिंक आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर 9 जुलाई, 2019 को सक्रिय कर दी जाएंगी। हालांकि, ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने की लिंक CBT की तारीख से 4 दिन पहले सक्रिय हो जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें