इलाहाबाद उच्च न्यायालय (HJS) ने उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम जारी कर दिये हैं। वे उम्मीदवार जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय HJS मुख्य परीक्षा 2018 में उपस्थित हुए थे, अपना परिणाम देख सकते हैं। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय मुख्य परीक्षा 2018 का आयोजन 26, 27 और 28 अप्रैल 2018 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 45% अंकों के साथ एचजेएस मुख्य परीक्षा 2018 उत्तीर्ण की है, उन्हें साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। इसके बाद ही अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। कुल 117 उम्मीदवारों को साक्षात्कार राउंड के लिए सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार अपने इलाहाबाद उच्च न्यायालय HJS Mains Result 2019 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।