फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Level 6 Scorecard: आरआरबी एनटीपीसी लेवल-6 के सीबीटी-2 के स्कोर कार्ड जारी

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Level 6 Result Scorecard: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल- छह के लिए आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। परिणाम 07 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
RRB NTPC Level 6 Result Scorecard - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC Level 6 Result Scorecard: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) वेतन स्तर 6 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 (सीबीटी) का परिणाम व स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in, rrbald.gov, और rrbcdg.gov पर परिणाम मेरिट सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। अब अंतरिम रूप से योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल- छह के लिए आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। परिणाम 07 सितंबर, 2022 को घोषित किया गया था। आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा 35,208 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं। 

RRB NTPC Level 6 Score card डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट जैसे rrbald.gov.in या rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर CEN-01/2019 (NTPC) के तहत लिंक परिणाम लिंक पर क्लिक करें: "CBAT के लिए स्कोर-कार्ड"।
  3. इसके बाद संबंधित फील्ड में पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका आरआरबी एनटीपीसी लेवल 6 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।
विज्ञापन

परिणाम की घोषणा के साथ ही डीवी राउंड के लिए सूची जारी हुई थी

इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) वेतन स्तर 6 के कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 2 (सीबीटी) के परिणाम की घोषणा के साथ ही दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए अस्थायी रूप से योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची जारी की थी। इसने परीक्षा के कट-ऑफ अंक भी जारी किए थे। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया था कि दस्तावेज सत्यापन (डीवी) की तारीख की घोषणा वेबसाइट में नियत समय पर की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइट से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक ई-मेल और एसएमएस के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें