उम्मीदवारों को तैयारी के लिए मिला समय
आरआरबी ने संभावित परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी की योजना बना सकें। इसके साथ ही उम्मीदवार परीक्षा के लिए यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी समय रहते कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।
कब आएगा फाइनल शेड्यूल?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निश्चित तारीखें तय होने के बाद अलग से नोटिस जारी किया जाएगा। इसलिए अभी दिसंबर के चौथे सप्ताह को संभावित समय माना जाना चाहिए, न कि परीक्षा की पक्की तारीख। उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
फर्जी नौकरी के दावों से रहें सावधान
आरआरबी ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के नाम पर किए जाने वाले फर्जी दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड के अनुसार, चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाता है। नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों या अप्रमाणित स्रोतों के झांसे में न आएं। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करें।