स्कोरकार्ड लिंक भी हुआ एक्टिव
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 7 मई 2026 को आरआरबी एनटीपीसी फाइनल स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
स्कोरकार्ड में सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीटीएसटी और सीबीएटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। इसमें नॉर्मलाइज्ड टी-स्कोर, कंपोजिट स्कोर और कुल अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में लगभग 26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 1,21,931 उम्मीदवार सीबीटी 2 तक पहुंचे। इसके बाद 30,341 उम्मीदवार सीबीटीएसटी के लिए और 13,616 उम्मीदवार सीबीएटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।
मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे:
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- नाम
- कैटेगरी
- पद का नाम
- आवंटित आरआरबी क्षेत्र
- क्वालिफिकेशन स्टेटस
- अन्य जरूरी टिप्पणियां
इसी प्रकार अभ्यर्थी अपनी संबंधित आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।
डीवी और मेडिकल परीक्षा की तारीखें संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को एसएमएस या ईमेल के जरिए भी सूचना मिल सकती है। इसलिए नियमित रूप से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करना जरूरी है।