फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC 2025: दोबारा होगी एनटीपीसी परीक्षा, झारखंड के इन दो परीक्षा केंद्रों के लिए आरआरबी ने जारी किया नोटिस

Fri, 20 Jun 2025 06:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC 2025 Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड ने झारखंड के दो केंद्रों पर आयोजित चरण-1 की एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं की नई तिथि और समय की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
RRB NTPC 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB NTPC 2025 Rescheduled: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने झारखंड के दो केंद्रों पर आयोजित चरण-1 की एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। भर्ती बोर्ड की ओर जारी नोटिस के अनुसार, रांची में 16 जून और हजारीबाग में 19 जून को आयोजित एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा को पनर्निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 16 जून 2025 को रांची के तुपुदाना में iON डिजिटल जोन iDZ में स्थल कोड 8320 पर तीसरी पाली के दौरान आयोजित आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) को LAN1 पर LAB-A1 और A2 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, जिसमें पहले से ही परीक्षा दे चुके उम्मीदवार शामिल नहीं हैं। इसी तरह, हजारीबाग में iON डिजिटल जोन iDZ में स्थल कोड 8566 पर पहली पाली के दौरान 19 जून 2025 को निर्धारित परीक्षा को भी पुनर्निर्धारित किया गया है।

इससे पहले, बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर 5 जून को शिफ्ट 2 में वेन्यू कोड 40923, गया में आदर्श परीक्षा केंद्र पर आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा के पुनर्निर्धारण की घोषणा की थी।

एसएमएस-ईमेल से मिलेगी तिथि और समय की जानकारी

उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं की नई तिथि और समय की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। बोर्ड ने बताया कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा शहर की जानकारी, ई-कॉल लेटर और यात्रा प्राधिकरण दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को पहले साझा किए गए लिंक का ही उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 8,113 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा

आरआरबी भर्ती अभियान का उद्देश्य स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी प्रबंधक और वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क सहित विभिन्न स्नातक स्तर के पदों के लिए कुल 8,113 रिक्तियों को भरना है। बोर्ड ने हाल ही में विभिन्न पदों के लिए संशोधित कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं । आरआरबी एनटीपीसी 2025 स्नातक स्तर की परीक्षा 5 जून को शुरू हुई और 24 जून तक जारी रहने वाली है।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें