सेवा में
श्रीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
मेरे प्रिय प्रधानमंत्री जी, मैं आज आपसे रेलवे सिस्टम के बारे में कुछ बताने जा रहा हूं। जैसा कि आपको पता हो कि RRB ने cen01/2019 NTPC की भर्ती निकाली थी और उन्होंने अभी एक महीने पहले application status दिया था। जिसमें लाखों विद्यार्थियो का application उसमें दिए photo या signature के छोटे से कारण से रद्द हो गया था। विद्यार्थियों की twitter पर शिकायत के बाद उन्होंने दोबारा जांच के आदेश दिए और फिर से 6 सितंबर 2019 को दोबारा एप्लीकेशन स्टेटस जारी करते हुए रद्द हुए बहुत से फॉर्म को स्वीकार कर लिया। लेकिन फिर भी बहुत से विद्यार्थी के साथ अन्याय हुआ। अन्याय इसलिए हुआ साहब, क्योंकि जब रेलवे से गलती हुई तो उसने दोबारा जांच करने के बाद कुछ फॉर्म को स्वीकार कर लिया। लेकिन विद्यार्थियो से गलती हुई तो उसे सुधारने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
सर, हम 6 महीने से तैयारी कर रहे हैं बाहर शहर में। मम्मी पापा घर पर मेहनत करके पढ़ा रहे हैं। हमारे बहुत सारे रुपये खर्च हो गए। लेकिन rrb ने हमारी 6 महीने की मेहनत बर्बाद कर दी। कृपया इस मामले को संज्ञान में ले और लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य को बचाएं।
आशा करते हैं आप जल्द करवाई करेंगे और स्टूडेंट्स को मॉडिफिकेशन लिंक (modification link) भी उपलब्ध करवाएंगे।
धन्यवाद
आपका आभारी और एक गरीब मेहनती छात्र
ये भी पढ़ें : ये बड़ी कंपनी ट्रेनी को दे रही है एक लाख से ज्यादा सैलरी, नहीं होता यकीन तो यहां देखें विज्ञापन