फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE Vacancy: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए रेलवे में 4098 पदों पर भर्ती, इस दिन से करें आवेदन, जानें शर्तें

Wed, 22 Jul 2026 11:34 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 04/2026 के तहत 4098 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्री धारकों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का यह एक बड़ा अवसर है।
विज्ञापन
RRB JE Recruitment 2026, रेलवे में जूनियर इंजीनियर की भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कुल 4098 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती इंजीनियरिंग और तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर है।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावित तिथि 14 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की संभावित अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026

आयु सीमा की शर्तें

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने फिलहाल संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है, जबकि विस्तृत नोटिफिकेशन (Detailed CEN 04/2026) जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें पदवार योग्यता, रिक्तियों का ब्योरा, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB JE Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर RRB JE Recruitment 2026 (CEN 04/2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें