आवेदन की तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी
आरआरबी JE CEN 05/2025 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेल के विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। चयनित होने पर 35,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
| कार्यक्रम |
तिथि |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि |
04 अक्तूबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
31 अक्तूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि |
30 नवंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
30 नवंबर 2025 |
| आवेदन संशोधन की अवधि |
3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 |
| आयु की गणना की अंतिम तिथि |
1 जनवरी 2026 |
| CBT-I परीक्षा (संभावित) |
2026 के प्रारंभिक महीनों में |
| कुल पद |
2570 |
पदों का विवरण और योग्यता मानदंड
इस भर्ती में कुल 2570 पद शामिल हैं, जो जेई, डीएमएस और सीएमए पदों में विभाजित हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
आरआरबी जेई भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को CBT-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा। इन सभी चरणों को पार करने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए rrbapply.gov.in और indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक प्रति और भुगतान रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक (ESM) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। भुगतान की सुविधा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।