फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB JE 2025: द्वितीय चरण की आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, प्रवेश पत्र भी हुआ अपलोड

Sat, 12 Apr 2025 05:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB JE CBT 2 Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने दूसरे चरण की जेई भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB JE CBT 2 City Intimation Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या 03/2024 के तहत जेई, डीएमएस, सीएमए, सीएस और एमएस के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट 2 (CBT 2) की शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. से परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन


परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने कुल 7951 रिक्तियों को अधिसूचित किया है।


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, सीबीटी 2 एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने सीबीटी 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

आरआरबी जेई 2024 के लिए चयन प्रक्रिया?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयन प्रक्रिया को कई चरणों में विभाजित किया गया है, जोकि इस प्रकार है।
  • कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 1 (सीबीटी 1) – क्वालीफाइंग
  • कंप्यूटर-आधारित टेस्ट 2 (सीबीटी 2) – स्कोरिंग
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
विज्ञापन

RRB JE City Slip: ऐेसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप 

आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के चरण
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परीक्षा शहर पर्ची की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें