इस मैगजीन में पदम् पुरस्कार 2025, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारियां, इसरो के सौ सफल मिशन लॉन्च जैसे जरूरी करंट अफेअर्स भी दिए गए हैं। विभिन्न चर्चित मुद्दों पर विशेषज्ञों की राय इस अंक को और भी खास बना देती है। मैगजीन में कुरुक्षेत्र व योजना जैसी पत्रिकाओं का सार और एनसीईआरटी आधारित इतिहास, विज्ञान और भूगोल जैसे विषयों से जुड़े परीक्षोपयोगी तथ्य भी दिए गए हैं, जो परीक्षा के अंतिम दिनों में क्विक रिवीजन करने में आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। रेलवे में अपनी नौकरी पक्की करने के लिए आज ही अपनी प्रति ऑनलाइन आर्डर करें और तैयारी शुरू कर दें। ऑनलाइन भुगतान करने पर आपको दस प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न (RRB Group D Exam Pattern)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसका कुल समय 90 मिनट होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब के साथ परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
यहां से खरीदें
- amazon.in और udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
- अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क करें।