फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022: CBT 2 जोड़ने के साथ रेलवे ने इन नियमों में भी किया था बदलाव, क्या इन सभी बदलावों को वापस ले सकती है रेलवे, जानें यहाँ

सार

रेलवे ने ग्रुप D भर्ती की चयन प्रक्रिया में अचानक से काफी बदलाव कर दिया था। इस बदलाव का अभ्यर्थियों ने काफी विरोध किया था और रेलवे को 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
RRB/RRC Group D Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में इस वक्त ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और यह भर्ती देश की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन लगभग 3 साल का समय बीत जाने के बाद भी इस भर्ती के लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। दरअसल इस भर्ती के लिए पहले परीक्षा एजेंसी के चयन में देरी हुई और फिर कोरोना महामारी की वजह से परीक्षा तय समय से नहीं आयोजित हो सकी। सालों के इंतजार के बाद रेलवे 23 फरवरी 2022 से इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली थी, लेकिन इसके चयन प्रक्रिया में अचानक किये गए बदलाव से अभ्यर्थी गुस्सा हो उठे और रेलवे को फिर से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP General Knowledge EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

CBT 2 जोड़ने के साथ रेलवे ने इन नियमों में भी किया था बदलाव :

रेलवे ने इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में अचानक से एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने के साथ अन्य कई नियमों में भी बदलाव किया था। दरअसल रेलवे द्वारा 24 जनवरी 2022 को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती में एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने के साथ इसके कई पदों के मेडिकल स्टैंडर्ड में भी बदलाव किया गया था। साथ ही रेलवे ने डॉक्यूमेंट वेरफिकेशन के लिए बुलाये जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी कम कर दी है। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में रेलवे ने कुल पदों की संख्या के 1.05 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने का ऐलान किया था। लेकिन, 24 जनवरी 2022 को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब सिर्फ जितने पद हैं उतने ही अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

क्या इन सभी बदलावों को वापस ले सकती है रेलवे :

रेलवे द्वारा ग्रुप D भर्ती की चयन प्रक्रिया में किये गए इन बदलावों के बाद अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया था। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद रेलवे ने इस भर्ती के लिए 23 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित करते हुए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है। यह कमिटी 16 फरवरी तक अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुनने के बाद चार मार्च को अपनी राय रेलवे भर्ती बोर्ड को देगी। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में किये गए बदलावों को वापस ले सकती है और भर्ती प्रक्रिया को नोटिफिकेशन में दिए गए तरीके से आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक सूचना आने के बाद ही सामने आ पाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें