कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। यह भर्ती 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है और इसमें शामिल होकर अभ्यर्थी केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नौकरी करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। CHSL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मार्च 2022 तक चलेगी। आयोग ने इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC General Awareness EBook- Download Now की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन में हो गई है गलती तो चिंता ना करें आप :
अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल SSC द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो वे 11 मार्च 2022 से 15 मार्च के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन करने और फॉर्म री-सब्मिट करने के लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं, अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं, तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
कब होगी परीक्षा :
CHSL भर्ती 2021 में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा और पहले चरण की लिखित परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जा सकती है। पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा जनरल अवेयरनेस से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।