फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Exam 2022: ग्रुप D की पिछली भर्ती में शामिल हुए थे इस बार से 75 लाख ज्यादा अभ्यर्थी, जानें कैसे हुआ था इसका आयोजन और चयन प्रक्रिया पूरा होने में लगा था कितना समय

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली परीक्षा को रेलवे ने स्थगित कर दिया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती में रेलवे ने अभ्यर्थियों की अधिक संख्या का हवाला देते हुए एक नए चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ दी थी और इसके बाद अभ्यर्थियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। अभ्यर्थियों ने रेलवे के इस फैसले का विरोध करते हुए देश भर में कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किया था। अभ्यर्थियों के भारी विरोध को देखते हुए रेलवे ने इस परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान कर दिया है तथा अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का भी गठन किया है। अभ्यर्थी 16 फरवरी तक अपनी समस्या इस कमिटी के समक्ष दर्ज करा सकते हैं और इसके बाद यह कमिटी 4 मार्च को अपनी रिपोर्ट RRB को देगी। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group D Free Previous Year Questions- Download Now की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

पिछली भर्ती में शामिल हुए थे इस बार से 75 लाख अधिक अभ्यर्थी :

रेलवे ने इस भर्ती में एक नए चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़ने के पीछे तर्क दिया है कि ऐसा अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए सही ढंग से चयन प्रक्रिया आयोजित करने के लिए किया गया है। हालांकि ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में पिछली भर्ती की तुलना में 75 लाख की गिरावट आई है। 2018 में निकली ग्रुप D भर्ती में शामिल होने के लिए जहाँ 1.90 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्रुप D की पिछली भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक चरण की लिखित परीक्षा (CBT 1) और PET, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
RRB ग्रुप डी सैलरी  
RRB ग्रुप डी सिलेबस  
RRB ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न 

चयन प्रक्रिया पूरा होने में लगा था कितना समय :

ग्रुप D भर्ती भर्ती 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर फाइनल रिजल्ट जारी करने में रेलवे ने तकरीबन डेढ़ साल का वक्त लगाया था। हालांकि, वर्तमान ग्रुप D भर्ती में कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से काफी विलंब हो चुका है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन, लगभग 3 साल के बाद भी इस भर्ती सके लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। 

ऐसे सवाल कर सकते हैं परेशान

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें