पात्रता मानदंड
आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र।
- आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
RRB Group D 2025: चयन प्रक्रिया
इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25-25 प्रश्न जनरल साइंस और मैथमैटिक्स से, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग से और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से होंगे। सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी। सीबीटी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी के आधार पर कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीबीटी केवल एक चरण में आयोजित किया जाएगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।
RRB Group D Vacancy: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक और एससी/एसटी/आल्पसंख्यक समुदायों/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क कटने के बाद 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट (जैसे, rrbcdg.gov.in ) पर जाएं।
- CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
- अपने फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- अपना पसंदीदा पद और क्षेत्र चुनें
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम या एसबीआई ई-चालान के माध्यम से करें।
- अपने आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।