फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिस जारी, इस बार 200 पदों के के लिए होगी प्रतिस्पर्धा

Thu, 20 Feb 2025 12:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Pre 2025 Registration: यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। आयोग जल्द ही इसे अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर देगा। इस बार कुल 200 पदों के लिए इस प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
UPPSC PCS 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Notification 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा, सहायक वन संरक्षक (ACF), क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 
घटना तिथि
अधिसूचना जारी 20 फरवरी 2025
पंजीकरण शुरू 20 फरवरी 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025
सुधार तिथि 02 अप्रैल 2025
कुल पद 200

आयोग के अनुसार, अधिसूचना जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, जिसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अखबार में जारी नोटिस के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन 20 फरवरी से आयोग की वेबसाइट upsc.up.nic.in. पर उपलब्ध रहेगा, जिसमें आवेदन करने की प्रक्रिया तथा मुख्य परीक्षा के विषय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

विज्ञापन

UPPSC PCS 2025: 24 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन पत्र भरने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 20 फरवरी 2025 से एक्टिव हो जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आखिरी तारीख 24 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी दिन तक किया जा सकेगा। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म में 2 अप्रैल 2025 तक सुधार कर सकते हैं।
अधिसूचना जारी 20 फरवरी 2025
पंजीकरण शुरू 20 फरवरी 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 मार्च 2025
सुधार तिथि 02 अप्रैल 2025
कुल पद 200


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

UPPSC PCS 2025 Vacancy: 200 पदों के लिए होगी प्रतिस्पर्धा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS 2025) के तहत कुल 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। पिछले वर्ष यह संख्या 220 थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकतानुसार पदों की संख्या में बदलाव संभव है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सब रजिस्ट्रार, परिवहन विभाग में प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ज़िला लेखा अधिकारी, वरिष्ठ प्रवक्ता, रसायनज्ञ, प्रबंधन अधिकारी सहित विभिन्न उच्च स्तरीय सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

UPPSC PCS 2025 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए विशिष्ट योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उदाहरण के लिए, सब रजिस्ट्रार पद हेतु लॉ में डिग्री, ऑडिट ऑफिसर के लिए बी.कॉम और केमिस्ट पद के लिए एम.एससी आवश्यक है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करना चाहिए। फिलहाल, यूपीपीएससी ने इस भर्ती से संबंधित संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है, जबकि विस्तृत विज्ञापन आज आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  • आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा – प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स), मुख्य परीक्षा (मेंस) और साक्षात्कार (इंटरव्यू)।
 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को 65 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
  • दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है।
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें