फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D 2022 : इस भर्ती में एक ही CBT आयोजित कर सकती है रेलवे, जानें सफल होने के बाद किन पदों पर मिलता है काम करने का मौका

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
rrb group d - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी से आयोजित होने वाली CBT 2 की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती में एक अतिरिक्त चरण की परीक्षा (CBT 2) जोड़े जाने के बाद अभ्यर्थियों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था और इसी वजह से रेलवे ने परीक्षा स्थगित करने के साथ छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कमिटी के गठन का फैसला किया है। ग्रुप D भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 2019 की शुरुआत में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन 3 साल बाद भी इस भर्ती के लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप FREE RRB GROUP-D General Knowledge Ebook- Download Now की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

एक ही CBT आयोजित कर सकती है रेलवे :

इस भर्ती में एक अतिरिक्त CBT जोड़ने का भारी विरोध होने के बाद रेलवे इसमें एक ही CBT आयोजित कर सकती है। दरअसल इस भर्ती में हुए विवाद के बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा है कि इस भर्ती में एक ही CBT के आयोजन पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, यह फैसला रेलवे द्वारा गठित कमिटी के सुझावों पर भी निर्भर करेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 16 फरवरी तक अपनी बात रेलवे द्वारा गठित कमिटी के सामने रखने का मौका दिया गया है। इसके बाद यह कमिटी 4 मार्च को अपने सुझाव रेलवे भर्ती बोर्ड को सौंपेगी।

सफल होने के बाद 17 तरह के पोस्ट्स पर किया जा सकता है नियुक्त :

ग्रुप D की यह भर्ती रेलवे में 17 तरह के पोस्ट्स को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि किस जोन में कौन से पोस्ट्स के लिए कितने पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को गैंग मैन, स्विचमैन, ट्रैक मैन, गेटमैन, केबिन मैन, लीवर मैन, प्वॉइंट्स मैन, शंटर, की मैन, वेल्डर, फिटर, पोर्टर, ट्रैक मेनटेनर, जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है और इन्हें इन पदों से संबंधित कार्य करने होते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें