फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D 2022: ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अब कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित और इस भर्ती में कितना है कंपीटिशन, जानें यहाँ

सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जुलाई से परीक्षा शुरू हो सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का वर्षों पुराना इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत जुलाई महीने से हो सकती है। वहीं, रेलवे के नए नोटिस के मुताबिक अब अभ्यर्थियों का चयन एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, रेलवे प्रतिष्ठानों में ट्रेनिंग लेने वाले अप्रेंटाइस अभ्यर्थियों को इस भर्ती के दौरान PET में शामिल होने से छूट मिलेगी। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D FREE Mock Test Series- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

CBT 1 में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

ग्रुप D भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके CBT 1 में कुल मौजूद 1.03 लाख पदों के 3 गुना यानी लगभग 3.09 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना था। हालांकि, रेलवे ने जब इस भर्ती में CBT 2 जोड़ने का ऐलान किया था तो उस समय कहा गया कि इस भर्ती के CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके CBT 2 के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन, रेलवे ने इस भर्ती में अब सिर्फ एक ही CBT के आयोजन की बात कही है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे पुराने नियमों के मुताबिक कुल रिक्तियों की संख्या के 3 गुना अभ्यर्थियों को CBT 1 में सफल घोषित करके इन्हें PET के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
RRB Group D सिलेबस 
RRB Group D सैलरी 
RRB Group D एग्जाम डेट 

एक सीट के लिए कितनी है प्रतिस्पर्धा :

इस भर्ती के जरिये 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है और इसमें हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 112 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हालांकि, इस भर्ती में ग्रुप D की पिछली भर्ती की अपेक्षा कम प्रतिस्पर्धा है। दरअसल ग्रुप D की पिछली भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 297 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें