फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D 2022: आरआरबी ग्रुप डी 2022 सीबीटी-1 परीक्षा कब होगी, क्या हैं इसके पात्रता मानदंड, यहां पढ़ें

Mon, 07 Mar 2022 12:49 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D 2022: आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल-1) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल-1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
RRB group D Recruitment All Details - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाना गर्व की बात होती है। चाहे वह नौकरी ग्रुप डी की ही क्यों न हो। हर साल रेलवे भर्ती की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लाखों युवा करते हैं। आरआरबी ग्रुप डी 2021 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल-1) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल-1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

हालांकि, हाल ही में जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी परीक्षा के परिणामों को लेकर हुए विवाद के कारण आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा  (RRB Group D Exam) को टालना पड़ गया था। इस संबंध में रेल मंत्रालय की उच्च स्तरीय जांच समिति ने मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब जल्द ही परीक्षा की नई तारीखें सामने आने की उम्मीद है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in/ पर जानकारी ले सकते हैं। 

RRB Group D Exam योग्यता एवं पात्रता मानदंड

आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1: कक्षा 12वीं (10+2 स्टेज) पास और किसी भी संकाय से स्नातक हों।
आरआरबी ग्रुप-डी आयु सीमा : 18 वर्ष से 33 वर्ष के मध्य हो।
 

रेलवे ग्रुप डी श्रेणी वार रिक्तियों का विवरण

श्रेणी पद संख्या
सामान्य एवं अनारक्षित 42,355
अनुसूचित जाति 15,559
अनुसूचित जनजाति 7,984
ओबीसी 27,378
ईडब्ल्यूएस 10,381
बैक-पीडब्ल्यूबीडी 112
कुल रिक्तियां 1,03,769
पूर्व एसएम 20,734
सीसीएए 20,734
पीडब्लूबीडी 4,326

आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड

आरआरबी ग्रुप डी के लिए पात्रता मानदंड की गणना राष्ट्रीयता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के आधार पर की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जो नीचे उल्लेखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
 

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार को भारत, नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से एक जनवरी, 1962 से पहले भारत आए थे, या भारतीय मूल के उम्मीदवार जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों- केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जैरे, इथियोपिया और वियतनाम से पलायन करके भारत आ चुके हैं।
विज्ञापन

RRB Group D शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से अपना हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण-पत्र (एनएसी) किया था, वे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें